विनोद रजक हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार,बंगाल निवासी ने की झारखंड में हत्या
मिहिजाम : मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया धोबीपाडा निवासी विनोद रजक की हत्या मामले का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास रजक तथा उसकी सहयोगी सुजाता रजक को इस मामले मे गिरफ्तार किया है। एसपी जामताडा दीपक कुमार सिन्हा ने मिहिजाम थाने मे आयोजित प्रेस वार्ता मे इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त पिस्टल के साथ ग्यारह गोली, तीन मोबाईल सेट व बाईक को बरामद कर लिया है। विकास रजक चितरंजन रेलनगरी मे रहता है। विकास चितरंजन थाने मे हत्या के एक मामले मे आरोपी है। एसपी ने बातया कि आरोपी विकास रजक का सुजाता रजक के साथ अवैध संबंध था। सुजाता का मकान विनोद के पडोस है। मृत्क विनोद रजक आरोपी विकास रजक का रिश्तेदार है। आरोपी विकास रजक मृत्क विनोद रजक की बडी बहन रूबी कुमारी का देवर है। लेकिन आरोपी विकास का सुजाता रजक के साथ अवैध संबंध था। मिहिजाम के एक स्थान पर रूबी कुमारी सिलाई कढाई व आरोपी सुजाता रजक ब्युटी पार्लर चलाती है। अवैध संबंध को लेकर दोनो महिलाओ के बीच विवाद होता रहता था। मृत्क विनोद भी इसका विरोध करता था। इसी लेकर सुजाता अपने प्रेमी विकास रजक को उकासाती रहती थी। हत्या की मुख्य वजह यही बना है। 21 फरवरी की रात इसी उकसावे मे आकर गुस्से मे विकास ने विनोद की उसके घर के नजदीक गोली मार कर हत्या कर दी। विनोद पर कुल चार गोली चलायी गयी थी। घटना की रात आसपास शादी समारोह होने के कारण किसी को गोली चलने की आवाज सुनाई नही पडी। मामले के अनुसंधान मे पुलिस निरिक्षक जामताडा मिहिजाम थाना प्रभारी अरविंद कुमार व पुलिस टीम की प्रमुख भुमिका रही है। एसपी ने पूरे टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।