आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारी से 55 लाख लूटे
वेरावल : गिर-सोमनाथ के ऊना बस स्टैंड पर सुबह के समय आंगड़िया पेढ़ी कर्मचारी से 55 लाख रुपए की लुट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बस स्टैंड पर यात्रियों का आवागमन होने के बावजूद लूटेरों ने अंदर बैठे आंगड़िया पेढ़ी के कर्मचारी को निशाना साधकर 55 लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने लुटेरों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पटेल सोमा रामदास आंगड़िया पेढी का कर्मचारी सुबह के समय 40 लाख रुपए नगद और 15 लाख रुपए के गहनों से भरी बैग लेकर भावनगर के लिए निकला था। सुबह 6 बजे ऊना बस स्टैंड पर दीव भावनगर रूट की बस अपने पर कर्मचारी बस में सवार हो गया था। तभी बुर्काधारी 3 लूटेरों ने बस में चढ़कर कर्मचारी के पास बैठ गए और बस छूटे इससे पहले ही कर्मचारी की बैग लेकर फरार हो गए। यह वारदात बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।