हलसी कांड संख्या 34/ 22 का फरार अभियुक्त को गिरफ्तार
लखीसराय : लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हलसी थाना कांड संख्या 34/22 के फरार अभियुक्त गिद्दा गांव निवासी गुरु सहाय राम के पुत्र चंदन राम को गुप्त सूचना पर हलसी थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं पीएसआई नीतू कुमारी के द्वारा क हिंदी पंचायत भवन से गिरफ्तार थाना लाया गया। जो एक माह पूर्व पूर्वी गिद्धा एवं पश्चिमी गिद्धा के तालाब में मछली मारने को लेकर हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे थाने के एसआई फसी अहमद पर हमला कर घायल कर दिया था। उसी दिन से यह व्यक्ति फरार चल रहा था गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
एडीएम द्वारा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
लखीसराय : लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को एडीएम इबरार आलम के द्वारा हलसी अंचल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीयन के अवलोकन के साथ-साथ लंबित मामलों का निष्पादन में तेजी लाने का आदेश दिया गया। पंजीयन के अवलोकन में कहीं कुछ खामियां नहीं मिला उसके बाद हलसी अंचलाधिकारी विवेक कुमार को एडीएम के द्वारा कई दिशा निर्देश दिया गया। सरकार के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के बारे में राजस्व कर्मियों को जानकारी दी गई। मौके पर हलसी अंचलाधिकारी विवेक कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक राजस्व कर्मचारी सीआई संजीव कुमार जवाहर सिंह सच्चिदानंद सिंह कर्मचारी सभी उपस्थित थे.
हलसी प्रखंड सभागार कक्ष में कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक
लखीसराय : लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड सभागार कक्ष में जिला पंचायत संसाधन केंद्र के राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक किया गया। बैठक में पंचायत स्तर पर छह स्थाई समिति का गठन करने को लेकर सभी कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सचिवों को जानकारी दिया गया एवं 30 तारीख तक सभी पंचायत में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव व स्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करने का करी दिशा निर्देश दिया गया ताकि समय से सभी पंचायत का क्रियाकलाप हो सके।