किसान मजदूर द्वारा धरना और प्रदर्शन जारी सड़क और अस्पताल को लेकर
जहानाबाद : जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के किसान मजदूर संगठन द्वारा सड़क और स्वार्थ के लिए अस्पताल की मांग को लेकर लगातार लंबे समय से धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं।
बताते चले कि एक ओर सरकार जगह जगह पर सङको और पुलो की लाईन लगा दी है। वही दुसरी तरफ सङक और अस्पताल को लेकर जाने जा रही है। उसका भी सुध लेने वाला नही है। सरकार आम लोगो के गाढ़ी कमाई को कौड़ियों के भाव लुटा रही है।वही दूसरे तरह आम लोग , सङक और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा के लिये महीनो सङक पर सङक और अस्पताल के लिये रो रहे है। सरकार और प्रशासन के लोग दर्शक बनकर देख रहे है।और आम आवाम की बातो को नजर अंदाज कर रहे है। सरकार की इस रवैये से किसान और मजदूर काफी दुखीत है। जो समाज मे खाई पैदा कर रही है। किसान, मजदूर महिलाओ,और बच्चों की दुर्दशा पर पैसा नही है जैसे बात बताकर समाज को क्या कहना चाहते है। सरकार और उसके झूठा प्रशासन को क्या कहा जाये, जो सङक मुगल शासन से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक एक जानी पहचानी रास्ता हुआ करता था , जो आज तक नही बन सका ,उल्टी आर्थिक संकट के रोना रोता है। जिसके लिये, दो महिनो से किसानो ,मजदूरो और महिलाओ, उनके बच्चों को सङको पर बैठे है। ऐसी निकम्मी सरकार और उसके प्रशासन को क्या कहेगे। जो करोड़ो की लागत से पुल और अस्पताल तो बना दिया , लेकिन जब लाखो खर्च कर उसे , कामयाब बनाने की जरूरत है। तो उनके पास पैसे नही है। ये कैसा जबाब है। सरकार को जितना बहाना बनाना है। बना ले , किसान मजदूर इसे बिना बनवाये छोड़ने वाले मे नही है। किसान संघर्ष समिती इस लड़ाई को बहुत ही सयम और गंभीरता से संघर्ष कर रहा है। समाज और आम लोग देख रहे है। उसे तो समय आने पर जवाब मिलेगे, किसानो और मजदूर महिलाओ की मेहनत बेकार नही जाएगा। धरना-प्रदर्शन के 58वे दिन को सम्बोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष मंनजय कुमार ने कहा है। कि सरकार और प्रशासन की नाकामी के कारण ये क्षेत्र हमेशा से उपेक्षित रहा है। आज दो महिने के संघर्ष के वाबजूद सरकार और उसके प्रशासन को गहरी निद्रा मे सोई है। हमलोग लगातार धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक कार्यक्रम कर के सरकार को जगाने का प्रयास जारी रखा है। धरना-प्रदर्शन मे उपस्थित संगठन के सदस्य बाल्मीकि राय जी, विंदेश्वर पासवान ,विपीन सिह, सुशांत कुमार, सुरदीप सिह, बखोरी राम, सुधिर कुमार, विश्राम सिह, सदन यादव, पंजाबी यादव, शिव भजन पंडित, बिट्टु कुमार,अर्जन कुमार,सहीत अन्य लोग उपस्थित रहे।