मत्स्य पालक कुतुबुद्दीन अंसारी जिले के सफल मत्स्य पालक हो रहे हैं साबित
मछली पालन व्यवसाय से सालाना 4 लाख कमा रहे हैं वहीं 40 लोगों को करा रहे रोजगार मुहैया
जामताड़ा : जामताड़ा जिला की पजनिया पंचायत के श्यामपुर गांव के कुतुबुद्दीन अंसारी मछली पालन के सफल किसान साबित हुए हैं। कुतुबुद्दीन अंसारी आज मछली पालन के जरिए वर्ष में 4 से 5 लाख सालाना कमा रहे हैं। इनके इस कार्य में जिला मत्स्य विभाग का प्रोत्साहन व अनुदान इन्हें सफल मछली पालन किसान बनाने में मदद कर रहे हैं। वही कुतुबुद्दीन अंसारी 30 से 40 लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं। श्यामपुर स्थित डैम में वर्तमान में कैच कल्चर के तहत एक बैटरी में वर्ष भर 4 टन मछली उत्पादन कर रहे हैं। इतना ही नहीं कैच कल्चर के तहत अन्य मत्स्य पालकों की मछली कुतुबुद्दीन खरीद कर उन्हें बाजार में बेचने हेतु भेजते हैं। इससे जहां इन्हें अतिरिक्त आय होती है। वहीं अन्य मत्स्य पालक को को मछली बेचने हेतु थोक बाजार खोजने की समस्या से निजात दिला रहे हैं। इनके मछली पालने की सफर की बात भी कम रोचक नहीं है। कुतुबुद्दीन वर्ष 2014 में रांची में प्राइवेट जॉब कर रहे थे। इस जॉब से उन्हें 8 से 10हजार ही मिल रहे थे। रांची में जॉब के दौरान श्यामपुर गांव से कुछ मत्स्य पालक ट्रेनिंग हेतु रांची गए। वहां अपने गांव के लोगों को ट्रेनिंग लेने के दौरान इनका रुझान मछली पालने की और हुई। रांची से जामताड़ा आकार जिला मत्स्य विभाग से संपर्क कर मत्स्य पालक की जानकारी लिया। इसके बाद गांव में 40 सदस्य समिति का गठन कर मत्स्य पालन का कार्य 2016 से प्रारंभ किया। आज मछली पालन से 4 से 5 लाख कमा रहे हैं। वही श्यामपुर मछली पालक समिति के कुतुबुद्दीन अंसारी सचिव भी है। उन्होंने बताया कि गांव की महिलाओं को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लगातार प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि जल्द ही 10 से 12 सदस्य महिलाओं का समिति बना विभाग से इन्हें मछली पालन से जोड़ने का काम करेंगे। विभाग की ओर से इन्हें प्रोत्साहन व अनुदान दिलाने में विभागीय पदाधिकारी का प्रयास जारी है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
जामताड़ा जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर सीट ने कहा कि मत्स्य पालकों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन हेतु सरकारी योजना के तहत अनुदान पर मछली जीरा, जाल, वोट व बाजार तक मछली पहुंचाने आदि में सहयोग दी जा रही है। इससे मछली पालन में जिला आत्मनिर्भर बन रही है। लोगों को रोजगार भी मुहैया हो रही है