बीच नदी में पलटा नाव,20 लोग थे सवार,चार लोग स्वयं सुरक्षित निकल आए, लगभग 16 है लापता
श्यामपुर बीरगांव : सदर थाना क्षेत्र के बीरगांव बराकर नदी में एक चलती नाव पलट गया, जिसमें लगभग 20 लोग, 8 मोटरसाइकिल, 6 साइकिल हुया था सवार।आँधी-तुफान के कारण नाव पलटने के बाद चार लोग स्वयं को बचाने में कामयाब रहे। वह लोग खुद तैर कर बाहर निकला है। जिसके बाद इन चारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के समय भारी बारिश और हवाएँ चल रही थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण नाव का सन्तुलन बिगड़ गया होगा, जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना घटी है। लेकिन इस नदी में सालों भर नाव से लोग सवार होकर पारा पार करते हैं,तथा नाव में किसी तरह का सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जाता है। प्रशासन ने भी इसके लिये कभी भी प्रयास नहीं किया। जिसका नतीजा आज इतनी बड़ी दुर्घटना घटी है। वहीं 14 वर्ष पूर्व इस नदी में पुल बनाया जा रहा था जो घटिया निर्माण के कारण बन रही पुल बारिश की भेंट चढ़ गया। कंपनी को तो ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया।परंतु स्थानीय लोगों की लगातार माँग होने के बावजुद भी इन 14 वर्षों में कभी पुल को पुनः बनाने की दिशा में कभी कोई जनप्रतिनिधि, प्रशासन और न ही सरकार ने दिलचस्पी दिखाई। नतीजतन इतनी बड़ी दर्दनाक हादसा आज हुआ है। 16 लोगों की लापता होने के बाद से घंटों बीत गया लेकि बचाव दल की कोई पुख्ता इंतजाम प्रशासन ने नहीं कर पाया है। सूचना मिलने के बाद जामताड़ा डी सी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एस०पी० दीपक कुमार सिन्हा, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के द्वारा लापता लोगों को ढूंढ़ा गया लेकिन कोई भी नही मिला। मौके पर पहुंची है पुलिस प्रशासन सभी लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है,देर रात एन डी आर एफ की टीम घटना स्थल को पहुंची है।यह समाचार लिखे जाने तक एक भी शव बरामद नहीं किया जा सका।लोगों में खासी नाराजगी देखी गयी।जहाँ लोगों ने डीसी एसपी की वाहन रोक कर हंगामा किया वहीं पुर्व सांसद ने राजनैतिक बोली अलापने में दिखाई दिलचस्पी।