श्री राम के 80 हजार स्क्वायर फिट में 5 लाख 80 हजार दीपों से चित्रांकन, मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा
भागलपुर : ऐतिहासिक भागलपुर में एक बार फिर से इतिहास रचा गया।
दरअसल भागलपुर में नववर्ष आयोजन समिति की ओर से लाजपत पार्क मैदान में कल रात 8 हजार स्क्वायर फिट की श्री राम का 5 लाख 80 हजार दीपों से चित्रांकन किया गया के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने शिरकत की।
चेन्नई से पहुँचे वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के दो जजों शरीफ़ा व हनीफ ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा दिया।
हजारों की भीड़ इस कार्यक्रम की गवाह बनी।
केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने इस अवसर पर कहा कि ये बहुत बडी बात है अद्भुत है। अयोध्या की तरह भागलपुर हो गया है।
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा निश्चित रूप से भागलपुर के कलाकारों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। श्री राम के प्रति आस्था है उनकी। आदमकद प्रतिमा के लाखों दीपों से चित्रांकन किया गया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन की जज शरीफ़ा ने कहा मुझे बहुत खुशी हुई ये नया रिकॉर्ड बना है।